1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत पहुंची

टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत पहुंची

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2019 08:34 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 08:34 pm IST

मेहमान टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबादा इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित है। रबादा ने ट्विटर पर लिखा, "फिर से भारत में क्रिकेट खेलने को लेकर उत्साहित हूं।"  

क्विंटन डिकॉक- India TV Hindi
क्विंटन डिकॉक Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम शनिवार को यहां पहुंच गई। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को 15 सितम्बर को धर्मशाला में, 18 को मोहाली में और 22 सितम्बर को बेंगलुरु में भारतीय टीम के साथ टी-20 मैच खेलने हैं।

मेहमान टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबादा इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित है। रबादा ने ट्विटर पर लिखा, "फिर से भारत में क्रिकेट खेलने को लेकर उत्साहित हूं।"

टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापत्त्ननम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका ने ओटिस गिब्सन का कार्यकाल नहीं बढ़ाया है और ईनोक क्वे टीम के नए डायरेक्टर के रूप में टीम के साथ भारत दौरे पर आए है।

दक्षिण अफ्रीका टी-20 टीम : क्विंटन डीकॉक (कप्तान), रैसी वेन डर डुसेन (उप-कप्तान), तेम्बा बवुमा, जूनियर डाला, बीजॉर्न फॉर्चुइन, ब्यूरेन हेंडरिक्स, रीजा हेंडरिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नोट्र्जे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगीसो रबादा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल