1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कश्मीर में सेना की ड्यूटी में व्यस्त धोनी के घर पहुंचा स्पेशल गिफ्ट, वाइफ साक्षी ने फोटो शेयर कर कही बड़ी बात

कश्मीर में सेना की ड्यूटी में व्यस्त धोनी के घर पहुंचा स्पेशल गिफ्ट, वाइफ साक्षी ने फोटो शेयर कर कही बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 10, 2019 01:18 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 01:18 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों कश्मीर में भारतीय प्रादेशिक सेना के सदस्य के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

कश्मीर में सेना की...- India TV Hindi
कश्मीर में सेना की ड्यूटी में व्यस्त धोनी के घर पहुंचा स्पेशल गिफ्ट, वाइफ साक्षी ने फोटो शेयर कर कही बड़ी बात Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों कश्मीर में भारतीय प्रादेशिक सेना के सदस्य के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं। धोनी ने सेना में सेवा करने के लिए क्रिकेट से ब्रैक लिया है। यही वजह है कि वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौर पर भी नहीं गए। धोनी 31 जुलाई को भारतीय सेना से जुड़े थे और वह करीब 15 दिन तक अपनी सेवाएं देंगे।

धोनी के घर और क्रिकेट से दूर होने के कारण उनकी पत्नी साक्षी धोनी को काफी मिस कर रही है। हाल ही में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने धोनी की नई गाड़ी जीप ग्रांड चेरोकी की फोटो शेयर की। साक्षी ने इस पोस्ट में लिखा, "'रेड बीस्ट तुम्हारा घर में स्वागत है। माही तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया। रियली मिसिंग यू।"

जीप ग्रांड चेरोकी को कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में उतारा था। इस एसयूवी की भारतीय बाजार में कीमत लगभग 1.07 करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक का काफी शौक है।

धोनी के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन हैं जिसमें ऑडी क्यू 7, लैंड रोवर फ्री-लेंडर, जीएमसी सिएरा, फेरारी 599, मित्सुबिशी आउट लैंडर, पजेरो एसएफएक्स जैसी महंगी गांड़िया शामिल हैं। यही नहीं धोनी जब भी अपने शहर रांची में होते हैं तो अक्सर बाइक की सवारी करते हुए नजर आते हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल