1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. '2009 में आतंकवादी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान में एक टेस्ट खेलने पर राजी श्रीलंका'

'2009 में आतंकवादी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान में एक टेस्ट खेलने पर राजी श्रीलंका'

 Reported By: IANS
 Published : Jul 18, 2019 06:08 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 06:08 pm IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी अधिकारी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों टेस्ट मैच पाकिस्तान में ही हों लेकिन श्रीलंका के अधिकारियों ने इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

'2009 में आतंकवादी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान में एक टेस्ट खेलने पर राजी श्रीलंका'- India TV Hindi
'2009 में आतंकवादी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान में एक टेस्ट खेलने पर राजी श्रीलंका' Image Source : @ICC TWITTER

लाहौर। श्रीलंका की क्रिकेट टीम पाकिस्तान में एक टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। इससे जुड़ी प्रक्रिया को गति देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका के अधिकारियों से अपनी सुरक्षा टीम पाकिस्तान भेजने का आग्रह किया है। 'द नेशन' की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अखबार ने बताया है कि उसे मिली सूचना के अनुसार पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच इस साल सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टेस्ट मैच की श्रृंखला होनी है। श्रीलंका ने इस दो टेस्ट मैच की श्रृंखला का एक मैच लाहौर या कराची में खेलने पर सहमति जताई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी अधिकारी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों टेस्ट मैच पाकिस्तान में ही हों लेकिन श्रीलंका के अधिकारियों ने इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

यह श्रीलंका की ही टीम थी जिस पर 2009 में आतंकवादी हमला हुआ था। इसके बाद से पाकिस्तान में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है। विदेशी क्रिकेट टीमों का यहां दौरा न के बराबर हुआ है। केवल जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमों ने बीते सालों में यहां कुछ एकदिवसीय मैच खेले हैं। अन्य किसी भी देश की टीम यहां सुरक्षा कारणों से नहीं आई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल