1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान, अगले साल श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड खेलेगी टेस्ट सीरीज

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान, अगले साल श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड खेलेगी टेस्ट सीरीज

 Reported By: IANS
 Published : May 02, 2020 08:00 pm IST,  Updated : May 02, 2020 08:00 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा अब अगले साल जनवरी में होगा। इंग्लैंड की टीम इससे पहले, मार्च में श्रीलंका दौरे पर आई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यह दौरा पूरा नहीं हो सका था।

England vs Srilanka- India TV Hindi
England vs Srilanka Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो| श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एश्ले डी सिल्वा ने कहा है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा अब अगले साल जनवरी में होगा। इंग्लैंड की टीम इससे पहले, मार्च में श्रीलंका दौरे पर आई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यह दौरा पूरा नहीं हो सका था।

डी सिल्वा ने डेली न्यूज से कहा, " हम उस दौरे के कार्यक्रम को फिर से बनाने की प्रक्रिया में हैं, जो स्थगित हो गया था। इंग्लैंड ने अगले साल जनवरी में इसे कराने का फैसला किया है, लेकिन अभी तारीखें तय नहीं हो पाई है। "

उन्होंने कहा, " साथ ही हम यह भी देख रहे हैं कि किस दौरे को किस समय पर फिर से तय किया जा सकता है। हम सभी मैचों के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। " डी सिल्वा ने कहा, " दक्षिण अफ्रीका का दौरे को फिर से तय करने के बारे में हम सोच रहे हैं। हम बातचीत कर रहे हैं कि इसको कब किया जा सकता है। "

ये भी पढ़ें : लॉकडाउन के चलते गेंद को हिट करने के लिए बेताब हो रहे हैं ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा

कोविड-19 महामारी के चलते इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा बीच में ही रोकना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी थी। सीरीज से पहले का अभ्यास मैच खेला जा रहा था, लेकिन कोविड-19 के चलते इंग्लैंड टीम को स्वदेश लौटना पड़ा था और सीरीज को स्थगित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने माना, वीवीएस लक्ष्मण को आउट करना था मुश्किल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल