1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका को मिला 17 साल के एक और मलिंगा, 7 रन देकर झटके 6 विकेट

श्रीलंका को मिला 17 साल के एक और मलिंगा, 7 रन देकर झटके 6 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 27, 2019 05:50 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 05:54 pm IST

मलिंगा के टी20 से रिटायर होने से पहले ही श्रीलंका को एक और मलिंगा मिल गया है, जो एक्शन और सटीक यॉर्कर में मलिंगा को पूरी टक्कर देता है।

लासिथ मलिंगा- India TV Hindi
लासिथ मलिंगा

श्रीलंकाई टी20 टीम के कप्तान और टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज लासिथ मलिंग अपने करियर के आखिरी पढ़ाव पर है। टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मलिंगा अब सिर्फ टी20 क्रिकेट ही खेलते हैं। ऐसे में जब वो इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेंगे तो श्रीलंकाई टीम को उनकी सटीक यॉर्कर की काफी कमी खलेगी।

लेकिन मलिंगा के रिटायर होने से पहले ही श्रीलंका को एक और मलिंगा मिल गया है, जो एक्शन और सटीक यॉर्कर में मलिंगा को पूरी टक्कर देता है।

हाल ही में निबराज रमज़ान नाम के एक ट्वीटर यूजर ने 17 साल के मथेसा पथिराना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें वह 7 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। इस वीडियो में उनके एक्शन से लेकर सटीक यॉर्कर और धीमी गेंद का मिशरण मलिंगा की याद दिला रहा है।

हैरानी की बात यह है कि ट्रिनिटी कॉलेज के लिए उनका ये डेब्यू मैच ही था। अगर ऐसे ही ये खिलाड़ी आगे भी खेलता है तो भविष्य में मथेसा पथिराना जल्द ही लंका की जर्सी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इस साल की शुरुआत में मलिंगा ने श्रीलंका के लिए सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचकर वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था। मलिंगा के नाम वनडे क्रिकेट में 338 विकेट हैं। उनसे आगे मुरलीधर (523 विकेट) और चमिंदा वास (399 विकेट) है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल