1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट रैंकिंग : भारत की नजर तीसरे स्थान पर

टेस्ट रैंकिंग : भारत की नजर तीसरे स्थान पर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2015 08:40 am IST,  Updated : Aug 11, 2015 08:42 am IST

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पास टेस्ट रैंकिंग में पांचवें से तीसरे क्रम पर पहुंचने का मौका है। भारत अगर तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराने में सफल रहा और पांचवे

टेस्ट रैंकिंग : भारत की...- India TV Hindi
टेस्ट रैंकिंग : भारत की नजर तीसरे स्थान पर

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पास टेस्ट रैंकिंग में पांचवें से तीसरे क्रम पर पहुंचने का मौका है। भारत अगर तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराने में सफल रहा और पांचवे एशेज टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हरा दिया तो उसके लिए यह सम्भव हो जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 12 अगस्त से हो रही है। पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल मैदान पर जाएगा।

श्रीलंका पर 2-1 की जीत के बाद भारत के खाते में 100 अंक हो जाएंगे। वह तीन अंक हासिल करेगा और चौथे क्रम पर पहुंच जाएगा। न्यूजीलैंड के अभी 99 और भारत के 97 अंक हैं।

भारत पहले टेस्ट में श्रीलंका से भिड़ेगा और 20 अगस्त से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पांचवा ंटेस्ट खेला जाएगा। इंग्लैंड यह सीरीज 3-1 से जीत चुका है।

श्रीलंका टेस्ट रैंकिंग में 92 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। अगर वह भारत को 3-0 से हराने में सफल रहा तो फिर उसके खाते में आठ अंक जुड़ जाएंगे और वह पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगा। भारत 89 अंकों पर आ जाएगा।

श्रीलंका अगर 2-1 से जीतने में सफल रहा तो फिर वह कोहली की टीम से आगे निकल जाएगा।

दोनों टीमों के बीच 2010 में हुई सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी। अगर इस बार भी ऐसा ही हुआ तो फिर श्रीलंका को एक अंक मिलेगा लेकिन भारत 97 अंकों पर ही रहेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल