1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुशल परेरा की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में वापसी, सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी संभालेंगे

कुशल परेरा की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में वापसी, सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी संभालेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Jan 09, 2019 08:32 am IST,  Updated : Jan 09, 2019 08:32 am IST

चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीमित ओवर की सीरीज से बाहर हुए एंजेले मैथ्यूज भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। 

कुशल परेरा - India TV Hindi
कुशल परेरा 

कोलंबो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कुशल परेरा की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वह दानुष्का गुणाथिलका के साथ टीम की सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 जनवरी से हो रही है। 

चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीमित ओवर की सीरीज से बाहर हुए एंजेले मैथ्यूज भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। 

मैथ्यूज के स्थान पर ही कुशल परेरा को टीम में चुना गया है। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाकी टीम वही है जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। 

पहला टेस्ट मैच 24 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच कैनबरा में एक फरवरी से शुरू होगा। 

श्रीलंकाई टेस्ट टीम: दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, सादिरा समाराविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, रोशेलन सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुशल परेरा, दिलरुवान परेरा, लक्षण संदकाना, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा, दुशमंथा चामिरा, कासुन रजिथा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल