1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट ने खत्म किया विदेशी धरती पर शतकों का सूखा, दो साल बाद लगाया पहला शतक

जो रूट ने खत्म किया विदेशी धरती पर शतकों का सूखा, दो साल बाद लगाया पहला शतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 16, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 03:46 pm IST

जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया। जो रूट के बल्ले से 2 साल बाद विदेशी धरती पर शतक आया है। इस शतक से पहले उन्होंने भारत में शतक ठोका था।

Joe Root- India TV Hindi
Joe Root slams Hundred Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया। इसके साथ ही रूट ने विदेशों में अपने शतकों के सूखे को भी खत्म कर दिया है। दरअसल, रूट के बल्ले से 2 साल से भी ज्यादा समय के बाद विदेशी सरजमीं पर शतक निकला है। इससे पहले रूट ने विदेश में आखिरी शतक 9 नवंबर, 2016 को भारत के खिलाफ राजकोट में लगाया था।

Highlights

  • जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया
  • रूट ने अपने टेस्ट करियर का 15वां शतक लगाया
  • जो रूट ने 2 साल के बाद विदेश में शतक लगाया है

भारत के खिलाफ शतक लगाने के बाद रूट विदेश में शतक नहीं लगा पाए थे। इस दौरान उन्होंने कई मौकों पर अर्धशतक तो लगाए लेकिन वो इस अर्धशतक को शतक में तब्दील नहीं कर पाए थे। अब रूट ने 25 पारियों के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया है। 

आपको बता दें कि रूट को विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन के समक्ष माना जाता है और मौजूदा दौर के सबसे बड़े बल्लेबाजों में रूट को भी शुमार किया जाता है। हालांकि रूट को फैंस और विशेषज्ञों की आलोचना इस बात को लेकर जरूर झेलनी पड़ती है कि वो अर्धशतक लगाने के बाद उसे शतक में बदल नहीं पाते। साल 2018 में रूट के बल्ले से सिर्फ 3 शतक आए तो इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं।  

इसके अलावा साल 2017 में रूट के बल्ले से सिर्फ 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले थे। इसी वजह से रूट को कई बार फैंस और विशेषज्ञों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा था। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ रूट ने अपने करियर का 15वां शतक लगाया और उनके बल्ले से अब तक 41 अर्धशतक निकल चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल