1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका बनाम इंग्लैंड चौथा वनडे : पल्लेकल वनडे जीतकर इंग्लैंड ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड चौथा वनडे : पल्लेकल वनडे जीतकर इंग्लैंड ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2018 10:30 am IST,  Updated : Oct 21, 2018 12:10 pm IST

इंग्लैंड ने यहां वर्षा बाधित तीसरे एकदिवसीय मैच में शनिवार को मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 18 रनों से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड चौथा वनडे Live Cricket Score- India TV Hindi
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड चौथा वनडे Live Cricket Score Image Source : AP

इंग्लैंड ने यहां वर्षा बाधित तीसरे एकदिवसीय मैच में शनिवार को मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 18 रनों से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निरोशन डिकवेला (52) और दासुन शनाका (66) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 273 रन का मबजूत स्कोर बनाया। 

उनके अलावा तिषारा परेरा ने 44, कप्तान दिनेश चांडीमल ने 33 और अकिला धनंजय ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने दो और क्रिस वोक्स, टॉम कुरेन तथा आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिए। 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 27 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बना लिए थे कि तभी बारिश आ गई जिसके बाद आगे का खेल संभव नहीं हो पाया। 

इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को उस समय दो विकेट पर 115 रन की दरकार थी और वह 18 रन से आगे था। इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 45, एलेक्स हेल्स ने 12, जोए रूट ने नाबाद 32 और कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 31 रन बनाए। मेजबान श्रीलंका के लिए अकिला धनंजय ने 27 रन देकर दो विकेट लिए। पांचवां और अंतिम मैच 23 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल