1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका और भारत के बीच के मुकाबले होंगे रीशेड्यूल?

श्रीलंका और भारत के बीच के मुकाबले होंगे रीशेड्यूल?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 09, 2021 08:50 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 08:54 pm IST

श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रैंच फ्लावर और टीम अनालिस्ट हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव आए थे।

 Sri Lanka vs India set to be rescheduled- India TV Hindi
 Sri Lanka vs India set to be rescheduled Image Source : GETTY

श्रीलंका टीम में कोविड-19 के केस मिलने के बाद अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज को रीशेड्यूल किया जा सकता है। 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली थी जो अब 17 या 18 जुलाई से शुरू हो सकती है। इसका कारण ये है कि श्रीलंका बोर्ड चाहता है कि उनके खिलाड़ी क्वारंटाइन में रहें।

श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रैंच फ्लावर और टीम अनालिस्ट हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव आए थे।

शनिवार को श्रीलंका क्रिकेट बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टर्स के साथ नई शेड्यूल को साझा करेगा।

लंका प्रीमियर लीग 2021 का सीजन स्थगित होगा, 30 जुलाई से होना था शुरू

पहले के शेड्यूल के मुताबिक, तीन वनडे मैच 13 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक खेले जाएंगे। उसके बाद टी20 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 21 जुलाई से 25 जुलाई तक खेले जाएंगे। ये सीरीज कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेली जाएंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल