1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोच मिकी आर्थर को उम्मीद, समय के साथ बेहतर होगी श्रीलंका की क्रिकेट टीम

कोच मिकी आर्थर को उम्मीद, समय के साथ बेहतर होगी श्रीलंका की क्रिकेट टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2021 04:27 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 04:27 pm IST

श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है टीम ज्यादा अनुभव के साथ बेहतर होगी। 

कोच मिकी आर्थर को...- India TV Hindi
कोच मिकी आर्थर को उम्मीद, समय के साथ बेहतर होगी श्रीलंका की क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों में मिली हार के बाद श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है टीम ज्यादा अनुभव के साथ बेहतर होगी। श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में आठ विकेट से हार मिली थी जबकि दूसरे मुकाबले में उसे पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

WTC फाइनल को लेकर टिम पेन ने की थी भविष्यवाणी और अब मांगनी पड़ी है उन्हें माफी !

आर्थर ने बीबीसी से कहा, "हम सिर्फ कम रन ही नहीं बना सके बल्कि हमें इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का भी सामना करना पड़ा। वह विश्व की नंबर-1 टीम है और हम नौंवें स्थान पर हैं, आप इससे विभिन्नता समझ सकते हैं। हमने युवा खिलाड़ियों के साथ यात्रा शुरू की है और हम ज्यादा से ज्यादा अनुभव के साथ बेहतर होंगे।"

श्रीलंका को अक्टूबर 2019 से अबतक 12 टी20 में से 11 में हार मिली है। आर्थर का कहना है कि टीम को सफलता हासिल करने के लिए अपने परिवेश से बाहर आना होगा।

शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार में हुई जबरदस्त भिड़ंत ! BCCI ने शेयर की तस्वीर

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल