1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका क्रिकेट ने दी सफाई, आईसीसी जांच के दायरे में नहीं है देश का कोई भी खिलाड़ी

श्रीलंका क्रिकेट ने दी सफाई, आईसीसी जांच के दायरे में नहीं है देश का कोई भी खिलाड़ी

 Edited By: IANS
 Published : Jun 04, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 03:02 pm IST

एसएलसी ने यह सफाई खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा के बयान के बाद दिया है। मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, अलाहापेरुमा ने कहा था कि उनके देश के कम से कम तीन क्रिकेटरों की मैच फिक्सिंग के लिए आईसीसी जांच कर रही है।

Sri Lanka, cricket, ICC, Match Fixing - India TV Hindi
Sri Lanka Image Source : GETTY IMAGES

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा है कि मौजूदा समय में उसका कोई भी राष्ट्रीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एंटी करप्शन यूनिट की जांच के दायरे में नहीं है। एसएलसी ने यह सफाई खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा के बयान के बाद दिया है। मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, अलाहापेरुमा ने कहा था कि उनके देश के कम से कम तीन क्रिकेटरों की मैच फिक्सिंग के लिए आईसीसी जांच कर रही है। खेल मंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया कि वे पूर्व या वर्तमान खिलाड़ी हैं।

एसएलसी ने बुधवार को एक बयान में कहा, " श्रीलंका क्रिकेट यह बताना चाहता है कि कोई भी मौजूदा राष्ट्रीय खिलाड़ी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई की जांच के दायरे में नहीं है और न ही आईसीसी ने इस तरह की किसी जांच के बारे में एसएलसी को जानकारी दी है।"

यह भी पढ़ें-  आईपीएल के आयोजन को लेकर सभी विकल्पों पर विचार कर रहा बीसीसीआई : रिपोर्ट

बयान में आगे कहा गया है, " एसएलसी मजबूती से यह मानता है कि, माननीय मंत्री ने जिसका जिक्र किया वह आईसीसी एंटी करप्शन यूनिट द्वारा तीन पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू करना है। इसमें वर्तमान समय के राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।"

तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका को श्रीलंका पुलिस ने पिछले सप्ताह हेरोइन रखने के आरोप में हिरासत में लिया था। एसएलसी ने उनका अनुबंध निलंबित कर दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल