1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत दौरे के लिए कोलकाता पहुंची श्रीलंका क्रिकेट टीम

भारत दौरे के लिए कोलकाता पहुंची श्रीलंका क्रिकेट टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2017 02:56 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 03:38 pm IST

दिनेश चंदीमल की अगुवाई में श्रीलंका की टीम भारत के छह सप्ताह के दौरे के लिये आज यहां पहुंची। दौरे की शुरूआत तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से होगी जिसका पहला मैच 16 नवंबर से यहां शुरू होगा।

Sri Lanka- India TV Hindi
Sri Lanka

कोलकाता: दिनेश चंदीमल की अगुवाई में श्रीलंका की टीम भारत के छह सप्ताह के दौरे के लिये आज यहां पहुंची। दौरे की शुरूआत तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से होगी जिसका पहला मैच 16 नवंबर से यहां शुरू होगा। श्रीलंका की टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम कल से नेट्स पर अभ्यास करेगी जिसके बाद वह बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मैच 11 नवंबर से शुरू होगा।

श्रीलंका ने भारत में आखिरी बार 2009 में टेस्ट मैच खेले थे। तीन मैचों की वह श्रृंखला भारत ने 2-0 से जीती थी। भारत ने इस साल के शुरू में श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों में 3-0 से हराया और फिर वनडे और एक टी20 मैच में भी क्लीन स्वीप किया। श्रीलंकाई टीम ने हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और यूएई में टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीती लेकिन इसके बाद वह वनडे श्रृंखला 0-5 से गंवा बैठी थी।

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है: दिनेश चंदीमल (कप्तान), दिमुथ करूणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, लाहिरू तिरिमाने (उप कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलरूवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लखमल, लाहिरू गमागे, धनंजय डि सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, लक्षण संदाकन, विश्व फर्नांडो, दासुन शनाका और रोशन सिल्वा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल