1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के परेरा इंग्लैंड वनडे से बाहर, डॉसन स्वदेश लौटेंगे

श्रीलंका के परेरा इंग्लैंड वनडे से बाहर, डॉसन स्वदेश लौटेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Oct 16, 2018 04:26 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 04:26 pm IST

श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को दूसरे वनडे में 30 रन बनाने वाले परेरा की मांसपेशियों में खिंचाव है।

कुसल परेरा- India TV Hindi
कुसल परेरा

कोलंबो: श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज कुसल परेरा इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे जबकि मेहमान टीम के ऑलराउंडर लियाम डॉसन इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को दूसरे वनडे में 30 रन बनाने वाले परेरा की मांसपेशियों में खिंचाव है और उनकी जगह सदीरा समरविक्रमा को पांच मैचों की सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिये टीम में लिया गया है। 

डॉसन भी इस मैच के दौरान चोटिल हो गये थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार टॉप ऑर्डर का यह बल्लेबाज और लेग स्पिनर दौरे के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएगा। 

डॉसन मंगलवार को स्वदेश लौटेंगे। उनकी जगह जो डेनली को वनडे में टीम रखा गया है। डेनली इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल