1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 82 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर की

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 82 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर की

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2016 11:12 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 11:12 pm IST

कोलंबो: कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को 82 से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 बराबर कर ली। आस्ट्रेलिया के जेम्स फाकनर

Shrilanka- India TV Hindi
Shrilanka

कोलंबो: कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को 82 से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 बराबर कर ली। आस्ट्रेलिया के जेम्स फाकनर ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली हैट्रिक हासिल की। 

श्रीलंकाई टीम 48.5 ओवर में 288 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही। इसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 47. 2 ओवर में महज 206 रन ही बना सकी। उसके लिये सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ही क्रीज पर जम सके, उन्होंने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 76 रन की पारी खेली। वेड ने 88 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में तीन चौके लगाये। 

आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को तीन विकेट से हराया था। आज उसके कप्तान स्टीव स्मिथ ने 30, ट्रेविस हेड ने 31 और जार्ज बेली ने 27 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिये थिसारा परेरा ने विपक्षी टीम को शुरूआती झटके देकर पांच ओवर में तीन विकेट हासिल किये। वहीं अपना दूसरा वनडे खेल रहे अमिला अपोंसो ने 9. 

2 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट झटके। 

इनके अलावा कप्तान मैथ्यूज ने दो जबकि सेकुगे प्रसन्ना ने एक विकेट लिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने मैथ्यूज, कुसाल मेंडिस और कुसाल परेरा के अर्धशतकों की मदद से सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम ने दो गेंद पर दो विकेट गंवा दिये थे। पहले तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलक को आउट किया, इसके बाद आफ स्पिनर नाथन ल्योन ने अनुभवी तिलकरत्ने दिलशान को 10 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।

मेंडिस और दिनेश चांदीमल ने तीसरे विकेट के लिये 125 रन की भागीदारी निभाकर मेजबान टीम के लिये मजबूत मंच तैयार किया। मेंडिस ने 69 गेंद में इतने ही रन बनाये, जिसमें नौ चौके जड़े थे। वह 21वें ओवर में आउट हुए। चांदीमल 48 रन पर आउट हुए और लगातार छठा वनडे अर्धशतक जड़ने से चूक गये। इसके बाद मैथ्यूज और कुसाल परेरा ने छठे विकेट के लिये 103 रन की अहम भागीदारी निभायी। 

मैथ्यूज ने 60 गेंद में दो चौके और एक छक्के से 57 और परेरा ने 54 रन बनाये। फॉकनर ने अपने आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर कुसाल परेरा को आउट किया। इसके बाद उन्होंने मैथ्यूज और थिसारा परेरा के विकेट झटककर अपनी हैट्रिक पूरी की। फॉकनर की हैट्रिक के अलावा स्टार्क ने 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जबकि एडम जम्पा ने भी तीन विकेट झटके। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल