1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: वर्षा बाधित टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका ने बनाए 2 विकेट पर 85 रन

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: वर्षा बाधित टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका ने बनाए 2 विकेट पर 85 रन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2019 07:28 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 07:28 pm IST

करुणारत्ने ने अब तक चार चौके लगाए हैं। न्यूजीलैंड के लिए कोलिन डी ग्रैंडहोम और विलियम समरविले को अब तक एक-एक विकेट मिले हैं। 

Srilanka vs Newzealand- India TV Hindi
Srilanka vs Newzealand Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो। मेजबान श्रीलंका ने यहां पी सारा ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के वर्षा बाधित पहले दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 85 रन बनाए। मैच का पहला दिन काफी हद तक बारिश से प्रभावित रहा और केवल 36.3 ओवर का ही खेल हो पाया। स्टंप्स के समय कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 49 और एंजेलो मैथ्यूज 14 गेंदों पर खाता खोले बिना नाबाद लौटे। 

करुणारत्ने ने अब तक चार चौके लगाए हैं। न्यूजीलैंड के लिए कोलिन डी ग्रैंडहोम और विलियम समरविले को अब तक एक-एक विकेट मिले हैं। 

इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 29 रन के स्कोर पर लाहिरू थिरिमाने (2) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद करुणारत्ने और कुसल मेंडिस (32) ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। 

श्रीलंका को दूसरा झटका 79 रन के स्कोर पर मेंडिस के रूप में लगा। उन्होंने 70 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल