1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुर्सी पर खड़े होकर चहल ने लिया अय्यर और दुबे का इंटरव्यू, देखें मजेदार वीडियो

कुर्सी पर खड़े होकर चहल ने लिया अय्यर और दुबे का इंटरव्यू, देखें मजेदार वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 08:51 am IST

युजवेंद्र चहल की भारत की टी-20 टीम में वापसी हो गई है और इसी के साथ चहल टीवी की भी। इस बार इस लेग स्पिनर ने मुंबई के श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे का यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में इंटरव्यू किया।

Yuzvendra chahal, shivam dube, Shreyas iyer, India vs Bangladesh, Chahal TV- India TV Hindi
युजवेंद्र चहल की भारत की टी-20 टीम में वापसी हो गई है और इसी के साथ चहल टीवी की भी। इस बार इस लेग स्पिनर ने मुंबई के श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे का यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में इंटरव्यू किया। Image Source : BCCI

नई दिल्ली। युजवेंद्र चहल की भारत की टी-20 टीम में वापसी हो गई है और इसी के साथ चहल टीवी की भी। इस बार इस लेग स्पिनर ने मुंबई के श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे का यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में इंटरव्यू किया। इसी स्टेडियम में भारत रविवार को बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच खेलेगी।

यह दोनों खिलाड़ी चहल से लंबे हैं इसलिए चहल ने इन दोनों का इंटरव्यू कुर्सी पर खड़े होकर किया और कहा, "अब ठीक है नहीं तो इन दोनों के कारण मेरी पीठ में दर्द होता।"

चहल ने दुबे से मैच के बारे में पूछा जिस पर जवाब आया, "मैं बस अच्छा करना जारी रखना चाहता हूं। मैं अब अपने देश के लिए खेल रहा हूं इसलिए यह मेरे लिए गर्व की बात है। मुझ पर अब सभी की निगाहें होंगी इसलिए मुझे मेहनत करने की जरूरत है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल