1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 के कारण आईपीएल फ्रोडक्शन टीमें बनाने को लेकर जल्दी में है स्टार

कोविड-19 के कारण आईपीएल फ्रोडक्शन टीमें बनाने को लेकर जल्दी में है स्टार

 Edited By: IANS
 Published : Aug 29, 2020 10:36 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 10:36 pm IST

इस बार कोविड-19 के कारण आईपीएल का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच कराया जाएगा।

IPL, IPL 2020 Star tv, Star india- India TV Hindi
IPL 2020 Image Source : TWITTER

आईपीएल संबंधित खिलाड़ियों, सदस्यों के टेस्ट के बाद कोविड-19 के बढ़ते पॉजिटिव मामलों के बीच लीग के प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया ने अपने वास्तविक रणनीति में बदलाव किया है और अपने क्रू मेम्बर्स से कहा है कि वह अपना टेस्ट कराएं और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से काफी पहले पहुंचें।

इस बार कोविड-19 के कारण आईपीएल का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच कराया जाएगा।

स्टार इंडिया द्वारा जारी किए गए नए आदेश के बाद प्रोडक्शन टीम के संभावित सदस्यों में से कुछ ने शनिवार को कोविड-19 टेस्ट करा लिए हैं जबकि बाकी कुछ लोग रविवार या सोमवार को कराएंगे। एमीरात जो प्रोडक्शन टीम को यूएई ले जाएगी, ने कहा है कि टीम के सदस्य इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च से मान्यता प्राप्त लैब से ही टेस्ट कराएं।

यह भी पढ़ें- पांच महीने में पहली बार नेट पर दिखे विराट कोहली, आईपीएल टीमों ने शुरू किया अभ्यास

सूत्रों ने बताया, "इन टेस्ट के परिणाम कुछ दिनों में पता चल जाएंगे और जिनके टेस्ट निगेटिव आएंगे वो तुरंत यूएई के लिए एमीरात की फ्लाइट से रवाना होंगे और वहां जा कर दो सप्ताह वहां क्वारंटीन रहेंगे। इन सभी कि वीजा और टिकटों की व्यवस्था स्टार इंडिया करेगा।"

प्रोडक्शन टीम के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बीसीसीआई द्वारा 10 से ज्यादा लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि करने के बाद स्टार इंडिया के बॉसेस ने हमें बदले हुए प्लान के बारे में बताया और हममें से कुछ ने शनिवार को अपने टेस्ट कराए। हमें आदेश दिए गए हैं कि कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आने के बाद हम 30 अगस्त के दिन फ्लाइट पकड़ने के लिए स्टैंडबाई पर रहें।"

प्रोडक्शन टीम के सदस्यों, जिनमें से कुछ अन्य देशों के फ्री लासंर हैं, से निगेटिव टेस्ट की हार्ड कॉपी लाने को कहा गया है और साथ ही अपने सीनियर को वो कॉपी मेल करने को भी कहा है। यूएई जाने के बाद इन सभी का एक और कोविड टेस्ट होगा।

तीन प्रोडक्शन टीम बनाई जाएंगी जो दुबई, शरजाह और अबु धाबी में रहेंगी और इन शहरों से आईपीएल का प्रसारण करेंगी।

यह भी पढ़ें- शिखर धवन की बल्लेबाजी से प्रभावित हैं साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर

 

अभी तक बीसीसीआई ने आईपीएल का कार्यक्रम जारी नहीं किया है-जिसका एक कारण कोरोनावायरस भी है-स्टार इंडिया ने भी अपनी क्रू फाइनल नहीं की है। हर क्रू में 70-80 लोग होंगे। जिसमें से अधिकतर लोग भारतीय होंगे।

सूत्र ने बताया कि सदस्यों की अंतिम सूची टेस्ट के परिणाम के बाद आएगी क्योंकि तभी पता चलेगा कि कितने लोग उपलब्ध हैं।

आमतौर पर आईपीएल को कवर करने के लिए 35 कैमरामैन होते हैं।

बीसीसीआई ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं जिसमें से दो खिलाड़ी हैं। बोर्ड ने हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह लोग कौन हैं और किस टीम से हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल