1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज़ जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने दे दिया ये बड़ा बयान

एशेज़ जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने दे दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Dec 18, 2017 05:27 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 05:32 pm IST

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को वाका स्टेडियम में इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन पारी और 41 रनों से हराकर 3-0 से एशेज सिरीज़ अपने नाम कर ली।

स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि एक बार फिर एशेज सिरीज़ जीतना उनके तथा टीम के लिए शानदार उपलब्धि है। ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को वाका स्टेडियम में इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन पारी और 41 रनों से हराकर 3-0 से एशेज सीरीज अपने नाम कर ली। हालांकि, दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की इस सिरीज़ के दो टेस्ट मैच खेले जाने बाकी हैं। 

इस मैच में स्मिथ ने 239 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी। इसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 662 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसी स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। 

स्मिथ ने कहा, "एशेज सिरीज़ में एक कप्तान के तौर पर जीतना सबसे शानदार एहसास है। हम इस पल का इंतजार कर रहे थे। हमने इसकी तैयारी के लिए काफी मेहनत की। इंग्लैंड का 400 का स्कोर अच्छा था, लेकिन हमने इससे बड़ा स्कोर खड़ा किया और ऐसे में हमें एक ही बार बल्लेबाजी करनी पड़ी।"

इस मैच में जोश हाजलेवुड ने कुल आठ विकेट लिए। इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच विकेट हासिल किए। इसके साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अहम योगदान दिया। इस पर टीम की प्रशंसा करते हुए स्मिथ ने कहा कि उन्हें सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। दोनों पारियों में गेंदबाजों ने 20 विकेट लिए, जिनकी टीम को जरूरत थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल