1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ का गेंद से छेड़छाड़ करते हुए वीडियो हुआ वायरल, इस पर स्मिथ ने दी ये सफाई

स्टीव स्मिथ का गेंद से छेड़छाड़ करते हुए वीडियो हुआ वायरल, इस पर स्मिथ ने दी ये सफाई

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 22, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 03:54 pm IST

वीडियो सामने आया जिसमें मैच के दौरान स्मिथ मुंह के किनारे से गेंद पर लार लगाकर उसे चमक देने की कोशिश कर रहे थे।

स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले वनडे मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड करने के आरोपों को खारिज किया है। रविवार को खेले गये इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी। बाद में एक वीडियो सामने आया जिसमें मैच के दौरान स्मिथ मुंह के किनारे से गेंद पर लार लगाकर उसे चमक देने की कोशिश कर रहे थे। 

स्मिथ ने इससे जुड़ा वीडियो रीप्ले देखने के बाद हंसते हुये कहा कि यह सफेद गेंद में चमक लाने की उनकी मानक तकनीक है जिसमें किसी बाहरी चीज की मदद नहीं ली गयी है। 

स्मिथ ने कहा, ‘‘ वह मेरे मुंह का लार था। कुछ लोग उसे होंठ पर लगाने वाले बाम बता रहे हैं। अगर आप मेरे होठों को देखेंगे तो वह काफी सूखी हुई है। निश्चित तौर पर उस पर कुछ भी नहीं लगा था।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ मैं अपने मुंह से ऐसे ही लार निकालता हूं और गेंद पर लगता हूं। इसमें और कुछ नहीं है।’’ इससे पहले एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर गेंद से छेड़छाड का आरोप लगा था। 

वीडियो देखिए:

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल