1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी! स्मिथ की सर्जरी अच्छी रही, विश्व कप के लिये ट्रैक पर

ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी! स्मिथ की सर्जरी अच्छी रही, विश्व कप के लिये ट्रैक पर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 07, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 04:53 pm IST

स्मिथ के मैनेजर वारेन क्रेग ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया वेबसाइट से कहा कि सर्जरी ठीक ठाक रही और उन्हें खेलने के लिये तैयार होने में अभी साढ़े तीन हफ्ते के करीब समय लगेगा। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी! स्मिथ की सर्जरी अच्छी रही, विश्व कप के लिये ट्रैक पर- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी! स्मिथ की सर्जरी अच्छी रही, विश्व कप के लिये ट्रैक पर Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। इसी साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की एक बड़ी मुश्किल हल होती दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव स्मिथ की कोहनी की सर्जरी अच्छी रही और उनके प्रबंधन ने कहा कि वह इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिये सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 

स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ के लिये लगा प्रतिबंध मार्च के अंत में समाप्त हो रहा है। उन्हें लिगामेंट में समस्या के कारण पिछले महीने बांग्लादेश प्रीमियर लीग ट्वेंटी20 टूर्नामेंट से हटने के लिये बाध्य होना पड़ा था। उन्होंने इसके लिये सर्जरी करायी। 

स्मिथ के मैनेजर वारेन क्रेग ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया वेबसाइट से कहा कि सर्जरी ठीक ठाक रही और उन्हें खेलने के लिये तैयार होने में अभी साढ़े तीन हफ्ते के करीब समय लगेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेले और इसके बाद विश्व कप और फिर एशेज।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल