1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरों के बीच स्टीव वॉ ने दिया ये बड़ा बयान

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरों के बीच स्टीव वॉ ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2019 10:43 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 10:43 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में जब वॉ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संन्यास लेने की नीति के बारे में बात की।   

स्टीव वॉ- India TV Hindi
स्टीव वॉ Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि उनके देश में बड़े सितारों को बाहर करने के लिये सर्वश्रेष्ठ चरणबद्ध नीति है जबकि उप महाद्वीप में एक बार खिलाड़ी महान दर्जा हासिल कर ले तो उसके लिये ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। 

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में जब वॉ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संन्यास लेने की नीति के बारे में बात की। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह दिलचस्प है। ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से ऐसा करता है। यह मायने नहीं रखता कि आप कौन हो क्योंकि आपको जाना ही होता है।’’ 

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक वॉ को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के हालात की तुलना भारत से करना सही नहीं होगा।

 उन्होंने कहा,‘‘शायद उप महाद्वीप में आपको ज्यादा स्वतंत्रता मिलती है क्योंकि 1.40 करोड़ लोग आपको फॉलो कर रहे होते हैं। खिलाड़ी व्यक्ति नहीं रहता। वे महान बन जाते हैं, भगवान। इसके बाद बाहर होना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब लोग कुछ निश्चित उम्र के हो जाते हैं तो यह काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का आप जिक्र कर रहे हो, वह अब भी महान खिलाड़ी है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल