1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को सौंपी गई इस टीम की कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को सौंपी गई इस टीम की कप्तानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 26, 2020 01:11 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 01:11 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इंग्लैंड में आयोजित होने वाली 100 बॉल क्रिकेट में (द ‘हंड्रेड’) में वेल्स फायर की कप्तानी करेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को सौंपी गई इस टीम की कप्तानी Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इंग्लैंड में आयोजित होने वाली 100 बॉल क्रिकेट में (द ‘हंड्रेड’) में वेल्स फायर की कप्तानी करेंगे। वेल्स फायर टीम में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जॉनी बेयरस्टॉ, लियाम प्लंकेट, युवा स्टार टॉम बैंटन और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपाल शामिल हैं।

स्मिथ ने कहा, ‘‘हंड्रेड के पहले साल में वेल्स फायर की कप्तानी का न्योता मिलना सम्मान की बात है। हमारी टीम काफी मजबूत दिख रही है और उसमें ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर दबदबा बनाया।’’ बता दें कि गैरी कर्स्टन को वेल्स का कोच बनाया गया है। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा '100 बॉल' (द हंड्रेड) टूर्नामेंट का आयोजन 17 जुलाई से 15 अगस्त के बीच किया जाएगा। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्प्रिरिट, मैनचेस्टर ओरिजनल्स, नॉर्दन सुपरचार्जर्स, ओवल इनविनसिलबल्स, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और वेल्स फायर शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल