1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : जोस बटलर को स्टोक्स की शानदार फॉर्म IPL में जारी रहने की उम्मीद

IND v ENG : जोस बटलर को स्टोक्स की शानदार फॉर्म IPL में जारी रहने की उम्मीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2021 08:46 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 08:46 pm IST

जोस बटलर ने उम्मीद जताई है कि स्टोक्स का शानदार फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिये भी जारी रहेगा। 

IND v ENG : जोस बटलर को...- India TV Hindi
IND v ENG : जोस बटलर को स्टोक्स की शानदार फॉर्म IPL में जारी रहने की उम्मीद Image Source : GETTY

पुणे। बेन स्टोक्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के लिये खतरा बन जाते हैं और इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने उम्मीद जताई है कि उनके शीर्ष हरफनमौला का यह फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिये भी जारी रहेगा। स्टोक्स को पहले दो वनडे में बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया और उन्होंने दूसरे वनडे में 10 छक्कों के साथ 99 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की।

बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले कहा ,‘‘ उसे गेंदबाजी करना खतरनाक है और उम्मीद है कि कल के बाद वह आईपीएल में भी इस लय को कायम रखेगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी को पता है कि वह क्या कर सकता है। पिछले कुछ साल में उसकी बल्लेबाजी में लगातार सुधार आया है और हमने सभी प्रारूपों में ऐसा देखा है।’’

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने कहा ,‘‘ तीसरे नंबर पर उसकी बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा। वह खेल से पूरी तरह से जुड़ा रहता है और यही वजह है कि उस क्रम पर इतना शानदार प्रदर्शन किया।’’ बटलर ने कहा ,‘‘हमसे बार बार पूछा जाता है कि मैं किस क्रम पर बल्लेबाजी करूंगा या जॉनी को कहां उतरना चाहिये। हमारे पास सीमित ओवरों के क्रिकेट में इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं कि जो ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलना चाहते हैं। चयनकर्ताओं के सामने यह अच्छी दुविधा है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल