1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टूअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने माना, बुरे सपने की तरह था ग्रीम स्मिथ खिलाफ गेंदबाजी करना

स्टूअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने माना, बुरे सपने की तरह था ग्रीम स्मिथ खिलाफ गेंदबाजी करना

 Edited By: IANS
 Published : Apr 24, 2020 03:13 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 04:19 pm IST

ब्रॉड और एंडरसन ने इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा कि दोनों के लिए स्मिथ को गेंदबाजी करना बुरे सपने के समान था।

James Anderson, Stuart Broad, Graeme Smith- India TV Hindi
James Anderson and Stuart Broad Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दो दिग्गज गेंदबाजों स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के लिए गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता था। ब्रॉड और एंडरसन ने इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा कि दोनों के लिए स्मिथ को गेंदबाजी करना बुरे सपने के समान था।

ब्रॉड ने कहा, "ग्रीम स्मिथ मेरे लिए एक बुरे सपने की तरह थे। काश मैंने उन्हें राउंड द विकेट गेंदबाजी करने और एक्स्ट्रा कवर पर ड्राइव करवाने को लेकर ज्यादा काम किया होता।"

एंडरसन ने भी ब्रॉड की बात में सुर मिलाते हुए कहा, "मुझे भी यह समस्या थी। मेरी उनके खिलाफ पहली सीरीज 2003 में थी और मैं सिर्फ गेंद को अंदर की तरफ स्विंग करा सका था। मेरे पास बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए आउट स्विंगर नहीं थी और मैं दूसरी तरफ से उन्हें परेशान नहीं कर सका था, इसलिए मैं सिर्फ उनके मजबूत पक्ष पर काम कर रहा था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल