1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND v ENG : इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2021 04:46 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 04:46 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

IND v ENG : इंग्लिश तेज...- India TV Hindi
IND v ENG : इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, ये पहली बार है जब टेस्ट क्रिकेट के अपने करियर में ब्रॉड लगातार तीन पारियों में कोई विकेट चटकाने में सफल नहीं हो पाए। 

IND vs ENG : अश्विन के शतक पर ख़ुशी से उछल पड़े मोहम्मद सिराज, Video हुआ वायरल

ब्रॉड ने गाले में खेले गए आखिरी टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 17 ओवर गेंदबाजी करते हुए 14 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके। इसके बाद ब्रॉड को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मौका मिला लेकिन वह दोनों ही पारियों में कोई विकेट अपने नाम नहीं कर सके। पहली पारी में ब्रॉड ने 11 ओवर में 37 रन दिए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी करते हुए 25 रन लुटाए।

IND v ENG, 2nd Test Day 3: इंग्लैंड को सिबली (3) के रुप में लगा पहला झटका, अक्षर ने दिलाई भारत को सफलता

गौरतलब है कि स्टुअर्ट ब्रॉड को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था। उनकी जगह तेज गेंदबाज एंडरसन को टीम में शामिल किया गया था। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल