1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन के साथ हो रहे बर्ताव से नाखुश है सुनील गावस्कर

अश्विन के साथ हो रहे बर्ताव से नाखुश है सुनील गावस्कर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 04:53 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन की आलोचना की। 

ind vs sa- India TV Hindi
अश्विन के साथ हो रहे बर्ताव से नाखुश है सुनील गावस्कर  Image Source : AP IMAGES

विशाखापट्टनम| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन की आलोचना की। अश्विन बीते दो साल में टीम के अंदर आते और बाहर जाते रहे हैं। गावस्कर के मुताबिक भारत जब भी टेस्ट खेलता है, अश्विन को अंतिम एकादश में जगह मिलनी ही चाहिए। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां जारी पहले टेस्ट मैच में कमेंटरी कर रहे गावस्कर ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, "अश्विन को टेस्ट टीम में हमेशा जगह मिलनी चाहिए। उनके साथ बीते कुछ सालों में अच्छा बर्ताव नहीं हुआ है। इससे उनके खेल पर भी असर हुआ है। जब आपका साथ देने वाला कोई नहीं होता है तो इसका सीधा असर आपके खेल और मनोबल पर पड़ता है।"

अश्विन ने अब तक भारत के लिए 66 टेस्ट, 111 वनडे और 46 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में अश्विन ने 345, वनडे में 150 और टी-20 में 52 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल