1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वांडरर्स की पिच पर उठे सवाल, गावस्कर, पोलक ने की निंदा

वांडरर्स की पिच पर उठे सवाल, गावस्कर, पोलक ने की निंदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 26, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 03:06 pm IST

मैच के पहले दो ही दिन में 20 से ज्यादा विकेट गिरे और तीसरे दिन भी विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा।

भारत और दक्षिण...- India TV Hindi
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच होता हुआ

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच वांडर्रस की पिच पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दो ही दिन में 20 से ज्यादा विकेट गिरे और तीसरे दिन भी विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना और टिकना दोनों ही टेढ़ी खीर नजर आ रहा है और ऐसे में पूर्व खिलाड़ियों ने पिच पर सवाल उठाते हुए पिच की कड़ी निंदा की है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी शॉन पोलक और भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने पिच को बेहद खराब और घटिया बताया। 

पोलक ने कहा, 'अगर दूसरे दिन से ही पिच इस तरह से खेलने लगे तो पिच को अच्छा नहीं कहा जा सकता। पिच पर अप्रत्याशित उछाल है और कोई भी गेंद ठीक तरीके से बल्ले पर नहीं आ रही। आप इस पिच को ठीक नहीं कह सकते। पोलक ने इस पिच की तुलना भारत की नागपुर की पिच से की, जिसे आईसीसी ने बेहद खराब करार दिया था। पोलक ने आगे कहा, 'जब साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे पर गया था, तो वहां नागपुर की पिच को आईसीसी ने खराब कहा था और ये पिच भी वैसी ही है।'

पोलक के अलावा सुनील गावस्कर को भी वांडर्रस की पिच रास नहीं आई। गावस्कर ने कहा, 'पिच ऐसी होनी चाहिए जिसपर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ ना कुछ हो। आमतौर पर पिच फ्लैट होती हैं उससे बल्लेबाजों को मदद मिलती है। लेकिन ये पिच सिर्फ गेंदबाजों के लिए है।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल