1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रेथवेट, ऋद्धिमान साहा समेत सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम से निकाले ये 9 खिलाड़ी, डेविड वॉर्नर की हुई वापसी

ब्रेथवेट, ऋद्धिमान साहा समेत सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम से निकाले ये 9 खिलाड़ी, डेविड वॉर्नर की हुई वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 15, 2018 06:17 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 06:18 pm IST

रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ऋद्धिमान साहा , कार्लोस ब्रेथवेट और ऐलेक्स हेल्स जैसे बड़े नाम शामिल है।

Sunrisers Hyderabad- India TV Hindi
रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ऋद्धिमान साहा , कार्लोस ब्रेथवेट और ऐलेक्स हेल्स जैसे बड़े नाम शामिल है। Image Source : AP

आईपीएल 2018 में अपनी गेंदबाजी के दम पर फाइनल तक का सफर तय करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2019 के लिए अपने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों के साथ-साथ रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। हैदराबाद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है।

रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ऋद्धिमान साहा , कार्लोस ब्रेथवेट और ऐलेक्स हेल्स जैसे बड़े नाम शामिल है। वहीं कुछ दिन पहले ही हैदराबाद ने शिखर धवन को दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ ट्रेड करते हुए उनके तीन खिलाड़ी अपने टीम में शामिल किए थे।

हैदरबाद ने कार्लोस ब्रेथवेट, ऐलेक्स हेल्स,ऋद्धिमान साहा, क्रिस जोर्डन, सईद महेंदी हसन, शिखर धवन, तनमय अग्रवाल, सचिन बेबी और बिपुल शर्मा को रिलीज किया है।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर की भी टीम में वापसी हुई है। हैदराबाद द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर का नाम रिटेन किए गए खिलाड़ियों में शामिल है।

वहीं रिटने किए गए खिलाड़ियों में 3 अन्य नाम भी शामिल है, जो हैदराबाद ने धवन को दिल्ली के साथ ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किए थे।

रिटेन किए हुए खिलाड़ी- बासिल थंपी, भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, नटराजन, रिकी भुई, संदीप शर्मा, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, यूसुफ पठान, बिली स्टेनलेक, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मोहम्मद नबी, राशिद खान, शाकिब अल हसन

रिलीज किए हुए खिलाड़ी- कार्लोस ब्रेथवेट, ऐलेक्स हेल्स, ऋद्धिमान साहा , क्रिस जोर्डन, सईद महेंदी हसन, शिखर धवन, तनमय अग्रवाल, सचिन बेबी और बिपुल शर्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल