1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के खिलाफ आपराधिक मामले को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

धोनी के खिलाफ आपराधिक मामले को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

 Written By: IANS
 Published : Sep 05, 2016 01:39 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 03:30 pm IST

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के ODI कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आपराधिक मामले को खारिज कर दिया।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के ODI कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आपराधिक मामले को खारिज कर दिया। धोनी के एक व्यापार पत्रिका में भगवान विष्णु के रूप में दर्शाया गया था और इसी के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

न्यायमूर्ति राजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने धोनी के खिलाफ दर्ज इस आपराधिक मामले को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आपराधिक मामले को शुरू करने के लिए सही प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं किया गया।

याचिकाकर्ता ने यह कहकर आपराधिक मामला दर्ज किया था कि धोनी को एक व्यापार संबंधी पत्रिका में भगवान विष्णु के रूप में दर्शाया गया है, जो लोगों की भावनाओं को आहत कर सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल