1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa: सुरेश रैना ने छक्का जड़कर लिया रोहित शर्मा के विकेट का बदला

India vs South Africa: सुरेश रैना ने छक्का जड़कर लिया रोहित शर्मा के विकेट का बदला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 02:45 pm IST

फाइनल मुकाबले में सुरेश रैना ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई।

सुरेश रैना और रोहित...- India TV Hindi
सुरेश रैना और रोहित शर्मा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच को जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली। इस जीत के हीरो रहे टीम इंडिया में वापसी करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना। रैना ने गजब का खेल दिखाते हुए 27 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। रैना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। इसके अलावा मैच में रैना ने ऐसा कारनामा किया जिससे उन्होंने 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का दिल जीत लिया। रैना ने ऐसा क्या किया आइए आपको बताते हैं।

रैना ने लिया रोहित का बदला: भारत की पारी का दूसरा ओवर जूनियर डाला कर रहे थे। डाला ने ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट झटक लिया। रोहित के आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका की टीम जश्न मनाने लगी। भारतीय फैंस मायूस हो गए। इसी बीच रैना क्रीज पर आए। डाला ने ओवर की अगली गेंद रैना को फेंकी और रैना ने उस गेंद को ऑन साइड में छह रनों के लिए भेज दिया।

रैना ने डाला को करारा जवाब दिया था और रोहित शर्मा के विकेट का बदला भी ले लिया था। रैना के इस शॉट को देखकर डाला के होश उड़ गए और वो इस बात को समझ नहीं पा रहे थे कि कोई बल्लेबाज क्रीज पर उतरते ही गेंद को छह रनों के लिए कैसे भेज सकता है। रैना के छक्के ने मायूस भारतीय फैंस को फिर से झूमने पर मजबूर कर दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल