1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन को मौका न मिलने पर उनकी काउंटी टीम ने किया भारत को ट्रोल, जरूर देखें ये Tweet

अश्विन को मौका न मिलने पर उनकी काउंटी टीम ने किया भारत को ट्रोल, जरूर देखें ये Tweet

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2021 05:50 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 05:50 pm IST

सरे क्रिकेट ने ट्वीट कर लिखा, "हम आर. अश्विन के डेब्यू कैप की फोटो शेयर नहीं कर सके थे जब उन्होंने सरे के लिए जुलाई में मैच खेला था इसलिए हम आज कर रहे हैं! "अश्विन ने उस मैच में द किया ओवल में सॉमरसेट के खिलाफ सात विकेट लिए थे।"

Surrey Cricket trolls indian team management for not...- India TV Hindi
Surrey Cricket trolls indian team management for not playing r ashwin Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। वे द ओवल में चौथा टेस्ट खेल रहे हैं। ये सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। इस सीरीज के बारे में लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है, इसकी एक बड़ी वजह रविचंद्रन अश्विन का टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में न होना भी है। उन्होंने इस सीरीज का अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।

ऐसे में जहां सोशल मीडिया पर आर. अश्विन की गैरमौजूदगी सभी के चर्चा का विषय है वहीं उनके काउंट क्रिकेट क्बल सरे ने भी एक ट्वीट कर भारतीय टीम के मैनेजमेंट को ट्रोल कर दिया है। अश्विन ने जुलाई में सरे के लिए सॉमरसेट के खिलाफ एक मैच खेला था। उसके सरे अश्विन को डेब्यू कैप देना भूल गया था। उनका डेब्यू द किया ओवल में हुआ था जहां अश्विन ने सात विकेट चटकाए थे।

सरे क्रिकेट ने ट्वीट कर लिखा, "हम आर. अश्विन के डेब्यू कैप की फोटो शेयर नहीं कर सके थे जब उन्होंने सरे के लिए जुलाई में मैच खेला था इसलिए हम आज कर रहे हैं! "अश्विन ने उस मैच में द किया ओवल में सॉमरसेट के खिलाफ सात विकेट लिए थे।"

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह और गेंदबाजी कोच वकार ने दिया इस्तीफा

हालांकि हो सकता है कि सरे ने सचमुच भारत को ट्रोल करने की नीयत से ये फोटो आज शेयर की होगी लेकिन भारतीय फैंस का कहना है कि उन्होंने ट्रोल करने के लिए ये फोटो शेयर की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल