1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह और गेंदबाजी कोच वकार ने दिया इस्तीफा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह और गेंदबाजी कोच वकार ने दिया इस्तीफा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 02:46 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम...- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह और गेंदबाजी कोच वकार ने दिया इस्तीफा Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार देर सुबह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसलों से अवगत कराया। मिस्बाह और वकार को सितंबर 2019 में नियुक्त किया गया था और अभी भी उनके अनुबंध में एक-एक साल बाकी था।

इस बीच पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और T20 सीरीज के लिए सकलैन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक को पाकिस्तान टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है। मिस्बाह-उल-हक ने इस्तीफा देने के बाद कहा, "यह देखते हुए कि मुझे अपने परिवार से दूर एक जैव-सुरक्षित वातावरण में काफी समय बिताना होगा, इसलिए मैंने इस भूमिका से हटने का फैसला किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल