1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बिहार ने प्लेट ग्रुप में लगाई जीत की हैट्रिक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बिहार ने प्लेट ग्रुप में लगाई जीत की हैट्रिक

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2021 05:06 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 05:06 pm IST

बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में शुक्रवार को मेघालय को छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बिहार ने प्लेट ग्रुप में लगाई जीत की हैट्रिक Image Source : GETTY

चेन्नई। बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां मेघालय को छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मेघालय ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 82 रन बनाये। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले टीम के कप्तान पुनीत बिष्ट इस मैच में सिर्फ 16 रन बना सके।

Ind vs Aus : रहाणे ने जब टपकाया लाबुशेन का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई लताड़, देखें Video

बिहार ने सलामी बल्लेबाज मंगल महरौर (आठ) का विकेट गंवाने के बाद शाशीम राठौर (33) और सकिबुल गनी (नाबाद 31) की शानदार पारियों के दम पर छह विकेट से जीत दर्ज कर ली।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों का सैंकड़ा मारने वाले 13वें खिलाड़ी बने लॉयन, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

ग्रुप के अन्य मैच में चंडीगढ़ ने मिजोरम को 89 हराया जबकि मणिपुर और नगालैंड अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहे। ग्रुप की तालिका में बिहार की टीम तीन मैचों में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि चंडीगढ़ और नागालैंड के 10-10 अंक हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल