1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीताने के बाद अब मनीष पांडे इस खूबसूरत एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीताने के बाद अब मनीष पांडे इस खूबसूरत एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 02, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 12:24 pm IST

सूरत के लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम को कर्नाटक ने एक रन से हराया।

Manish Pandey- India TV Hindi
Manish Pandey Image Source : TWITTER

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल मैच में अपनी टीम कर्नाटक के लिए मैच जीताऊ पारी खेलने वाले मनीष पांडे आज एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के सात फेरे लेंगे। ये बात सभी को पहले से ही पता थी लेकिन कल रात सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी जीतने के बाद मनीष पांडे ने अपनी शादी का जिक्र किया और इसे सबसे बड़ा मैच बता डाला।

बीती रात सूरत के लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम को कर्नाटक ने एक रन से हराया। जिसके बाद मनीष पांडे की ख़ुशी का ठिकाना ना रहा। 

इससे पहले मैच में 45 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से मनीष ने नाबाद 60 रन की कप्तानी पारी खेली। जिसके चलते कर्नाटक ने तमिलनाडु को 180 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में तमिलनाडु की टीम 178 रन बना पाई और उसे एक रन से हार का सामना करना पड़ा। 

ऐसे में खिताबी मुकाबला जीतने के बाद प्रजेंटर ने पूछा था कि क्या वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बारे में सोच रहे हैं जिस पर मनीष ने कहा, "कल (आज) उनकी शादी है। जो सबसे बड़ा मैच है।"

बता दें कि इस बात का ऐलान पहले ही हो चुका था कि मनीष पांडे और साउथ की एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसके बारे में मनीष ने मैच के बाद इसका जिक्र किया। 

इस तरह मुंबई में शादी करने वाले मनीष पांडे मुख्य तौर पर उत्तराखंड से है जिसके चलते वो उत्तराखंडी रीति रिवाज से शादी करेंगे। जिसकी जानकारी उनके माता-पिता पहले ही दे चुके थे। ऐसे में ये खिताबी जीत मनीष और उनकी पत्नी के लिए शादी से ठीक एक दिन पहले काफी ख़ास तोहफा रहेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल