1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 10 विकेट से दी बड़ी शिकस्त

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 10 विकेट से दी बड़ी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Jan 16, 2021 08:58 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 08:59 pm IST

पंकज जयसवाल के चार विकेटों के बाद अभिमन्यु राणा और प्रशांत चोपड़ा के अर्धशतकों की मदद से हिमाचल प्रदेश ने शनिवार को रिलायंस स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच में उत्तराखंड को 10 विकेट से हरा दिया।

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 10 विकेट से दी बड़ी शिकस्त Image Source : GETTY

वडोदरा | पंकज जयसवाल के चार विकेटों के बाद अभिमन्यु राणा और प्रशांत चोपड़ा के अर्धशतकों की मदद से हिमाचल प्रदेश ने शनिवार को रिलायंस स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच में उत्तराखंड को 10 विकेट से हरा दिया।

दिल का दौरा पड़ने के कारण हार्दिक पांड्या के पिता का हुआ निधन

हिमाचल प्रदेश की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है। उत्तराखंड की चार मैचों में यह तीसरी हार है। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 128 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए बिस्टा ने 30 और कर्णवीर कौशल ने 27 रन बनाए।

Ind vs Aus : कप्तान टिम पेन का शानदार कैच पकड़ कर रोहित शर्मा ने सबको चौकाया, देखें Video

हिमाचल प्रदेश की ओर जयसवाल ने चार और मयंक डागर ने दो विकेट लिए। उत्तराखंड से मिले 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल ने बिना कोई विकेट खोए इसे हासिल कर लिया। टीम के लिए राणा ने 53 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि चोपड़ा ने 41 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल