1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आंकड़े बोलते हैं: मैच से पहले फटाफट पढ़ लें इंडिया और वेस्टइंडीज से जुड़े मजेदार तथ्य

आंकड़े बोलते हैं: मैच से पहले फटाफट पढ़ लें इंडिया और वेस्टइंडीज से जुड़े मजेदार तथ्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 31, 2016 06:12 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 06:17 pm IST

मुंबई: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्टेडियम में आज टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जबरदस्त हाइप है।

t20- India TV Hindi
t20

मुंबई: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्टेडियम में आज टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जबरदस्त हाइप है। टीम इंडिया की जीत के लिए कोई पूजा और हवन की तैयारी कर रहा है तो कोई ऑफिस से छुट्टी लेकर टीम इंडिया को चीयर्स करने को बेताब बैठा है। कोई भी टीम इस मैच में जीतने के लिए किसी भी तरह की कोताही करने को तैयार नहीं है। कोहली बनाम गेल की श्रेणी में जा पहुंचा मैच अब से कुछ ही देर में शुरु हो जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले हम आपको इंडिया और वेस्टइंडीज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य पढ़वाना चाहते हैं जिनके बारे में आपको जानना शायद जरूरी है। 

  • पहली बार ये दोनों टीमें वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।
  • वर्ल्ड टी20 के ग्रुप मुकाबलों में इन दोनों टीमों का तीन बार (2009,2010,2014) आमना-सामना हुआ है। दो बार वेस्टइंडीज को जीत हासिल हुई जबकि एक बार टीम इंडिया जीती है।
  • दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों की मैचों में भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे। वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम दो बार (2009 और 2010) क्रिस गेल की कप्तानी में और एक बार 2014 में डेरेन सेमी कप्तानी में खेली है।

अगली स्लाइड में पढ़ें मैच से जुड़े रोचक तथ्य

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल