1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-10 के आने से फैंस क और ज्यादा मनोरंजन होगा: शेन वॉटसन

टी-10 के आने से फैंस क और ज्यादा मनोरंजन होगा: शेन वॉटसन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 04, 2018 07:58 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 07:58 pm IST

शेन वॉटसन का मानना है कि टी-10 का फॉर्मेट क्रिकेट को आधुनिक रूप से सशक्त करने में मदद करेगा।

Shane Watson- India TV Hindi
Shane Watson Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन का मानना है कि टी-10 का फॉर्मेट क्रिकेट को आधुनिक रूप से सशक्त करने में मदद करेगा। वॉटसन ने कहा कि ये फॉर्मेट निश्चित तौर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक फॉर्मेट होगा। संयुक्त अरब अमीरात में 23 नवम्बर से शुरू हो रही टी-10 लीग में वॉटसन को द कराचियान्स टीम की कप्तानी करते देखा जाएगा। उनका कहना है कि टी-10 क्रिकेट के प्रशंसकों में और भी इजाफा करेगा। 

क्रिकेट केलैंडर में टी-10 लीग के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर वॉटसन ने कहा, "वर्तमान में क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, तो मुझे नहीं लगता कि ये प्रारूप तुरंत ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शामिल हो पाएगा। हालांकि, मुझे लगता है कि इस लीग की धारणा काफी रोमांचक है और क्रिकेट को और भी रोमांचक बनाने के लिए नए प्रारूपों के लिए हमेशा इस खेल में जगह होती है।"

वॉटसन ने कहा, "टी-20 को देख लीजिए। इस प्रारूप ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट को क्रांतिकारी बना दिया है। मुझे लगता है कि टी-10 भी इस खेल को और भी आधुनिक बनाएगा और निश्चित तौर पर ये दर्शकों के लिए और भी रोमांचक होगा।"

इस लीग का हिस्सा बनने के फैसले के बारे में वॉटसन ने कहा, "मैंने इस लीग में पिछले सीजन में खेलने वाले कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों से बात की थी और उन्होंने मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।"

टी-10 लीग के दूसरे सीजन में वॉटसन के अलावा, डैरेन सैमी, ब्रैंडन मेक्लम, आंद्रे रसेल, राशिद खान, क्रिस लिन, ऑयन मॉर्गन, शोएब मलिक, सुनील नरेन जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों को भी खेलते देखा जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल