1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा इस टीम की भी मालिक बनीं प्रीति जिंटा

किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा इस टीम की भी मालिक बनीं प्रीति जिंटा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 08, 2017 07:42 pm IST,  Updated : Sep 08, 2017 07:42 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने दक्षिण अफ्रीका की ग्लोबल टी-20 लीग में स्टेलेनबोश्च नाम की फ्रेंचाइजी खरीदी है।

Zinta- India TV Hindi
Zinta

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने दक्षिण अफ्रीका की ग्लोबल टी-20 लीग में स्टेलेनबोश्च नाम की फ्रेंचाइजी खरीदी है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस बात की पुष्टि कर दी है। सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारुन लोगार्ट ने कहा, 'मुझे प्रीति जिंटा का दक्षिण अफ्रीका और ग्लोबल टी-20 लीग में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। बॉलीवुड की स्टार का इस लीग में आना बताता है कि यह लीग विश्व स्तर पर कितनी प्रसिद्ध है।'

प्रीति 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक बनी थीं तब वह इकलौती ऐसी महिला थीं, जिन्होंने आईपीएल में टीम खरीदी थी। प्रीति ने कहा, 'मैं हारुन लोगार्ट का शुक्रिया अदा करती हूं साथ ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का टी-20 लीग को लेकर जुनून, जज्बे की भी प्रशंसा करती हूं जिसने मुझे इस लीग में आने के लिए बाध्य किया।'

उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है। यह लीग उन्हें मौका देगी अपनी प्रतिभा को दर्शाने का।' फ्रेंचाइजी के मार्की खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने कहा, 'मैं प्रीति जिंटा का स्वागत करता हूं। मैंने अपनी टीम के खिलाड़ियों से सुना है कि वह बेहतरीन काम करती हैं। मैं उनके साथ काम करने को तैयार हूं।' स्टेलेनबोश्च टीम अपना पहला मैच 4 नवंबर को जोहानसबर्ग जाएंट्स के खिलाफ बोलैंड पार्क में खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल