1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup : फाइनल मुकाबले में इरास्मस और केटलबोरो होंगे फील्ड अंपायर

T20 World Cup : फाइनल मुकाबले में इरास्मस और केटलबोरो होंगे फील्ड अंपायर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 12:55 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरास्मस और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप फाइनल के लिये शुक्रवार को मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया।

T20 World Cup : फाइनल मुकाबले...- India TV Hindi
T20 World Cup : फाइनल मुकाबले में इरास्मस और केटलबोरो होंगे फील्ड अंपायर Image Source : GETTY

दुबई। दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरास्मस और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप फाइनल के लिये शुक्रवार को मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया जिसमें भारत के नितिन मेनन टीवी अंपायर की भूमिका निभायेंगे। फाइनल रविवार को खेला जायेगा।

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम ने कटाया इस देश का टिकट, जानें पूरी वजह

आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने एक बयान में कहा, ‘‘अंपायर मराइस इरास्मस और रिचर्ड केटलबोरो रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2021 फाइनल में मैदानी अंपायर की जिम्मेदारी संभालेंगे। ’’

आईसीसी एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर मेनन फाइनल में टीवी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के पूर्व स्पिनर कुमार धर्मसेना चौथे अंपायर होंगे। मेनन अपने पहले पुरूष विश्व कप में अंपायरिंग कर रहे हैं जो उनके लिये बड़ी उपलब्धि है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को जबकि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। रंजन मदुगले मैच रैफरी होंगे।

T20 World Cup: इन 5 कारणों से पाकिस्तान नहीं बना सका फाइनल में जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल