1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका खुद को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है- मोर्कल

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका खुद को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है- मोर्कल

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2021 05:31 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 05:31 pm IST

दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित करने के लिये इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत है।

T20 World Cup: morne morker feels south africa can get into...- India TV Hindi
T20 World Cup: morne morker feels south africa can get into semifinals Image Source : GETTY

पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल को लगता है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम खुद को आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है क्योंकि उनके गेंदबाजों में शनिवार को होने वाले मैच में इंग्लैंड के फॉर्म में चल रहे शीर्ष क्रम को चरमराने की काबिलियत है।

दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित करने के लिये इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत है। साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा दे जिसका नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर है।

मोर्कल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में अपने कॉलम में लिखा, "गेंदबाजी आक्रमण निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका की ताकत है और मेरा मानना है कि वे हमें सेमीफाइनल में ले जा सकते हैं।"

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण में कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालते हैं जबकि दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज तबरेज शम्सी और केशव महाराज स्पिन विभाग की अगुआई करते हैं।

भारत में टेस्ट जीतना विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है: गैरी स्टीड

मोर्कल ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के लिये शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला 'करो या मरो' का है लेकिन वेस्टइंडीज बनाम आस्ट्रेलिया के बीच मैच का भी इस पर काफी असर पड़ेगा जिससे नेट रन रेट से टीमें तय होंगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल