1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर की टीमें तय, 10 में से 2 टीम खेलेंगी विश्व कप

आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर की टीमें तय, 10 में से 2 टीम खेलेंगी विश्व कप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2018 07:39 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 07:39 pm IST

आईसीसी क्रिकेट विश्व 2019 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाना है।

विश्व कप- India TV Hindi
विश्व कप

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए 10 टीमें तय हो गई हैं। आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिवीज़न-2 में नेपाल और यूएई ने टॉप-2 में रहकर अपना सफर खत्म किया और इसी के साथ वो 10 टीमें भी तय हो गईं जो 2019 विश्व कप के लिए क्वालीफायर मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट 4 मार्च से 25 मार्च तक जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। इन 10 टीमों मे से जो 2 टीमें टॉप पर रहेंगी उन्हें 2019 का विश्व कप खेलने का मौका मिलेगा।

क्वालीफायर में जगह बनाने वाली टीमें रहीं वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, हॉन्गकॉन्ग, नेपाल और यूएई। अब इन सभी टीमों के बीच क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ में जगह बनाने की जंग होगी। आईसीसी ने विश्व कप क्वालीफायर के शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया था। 

आपको बता दें कि विश्व कप क्वालीफायर के लिए 10 टीमों को 5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नीदरलैंड, पापुआ न्यू गिनी और नेपाल है। वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड, हॉन्गकॉन्ग और यूएई। दोनों ग्रुप में हर टीम को अपने-अपने ग्रुप की हर टीम से 1-1 मैच खेलना होगा। प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीमें सुपर सिक्स में जाएंगी और ग्रुप मैचों में जिन टीमों के बीच मैच नहीं हुआ वो सुपर सिक्स में एक दूसरे से खेलेंगी। फाइनल में जगह बनाने वाली टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। 2019 में होने वाला विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल