1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies: पहले वनडे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत करेंगे डेब्यू, जानिए किसे मिला टीम में मौका

India vs West Indies: पहले वनडे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत करेंगे डेब्यू, जानिए किसे मिला टीम में मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2018 12:44 pm IST,  Updated : Oct 20, 2018 12:55 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जाने वाले 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।

विराट-धोनी- India TV Hindi
विराट-धोनी Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जाने वाले 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने मैच से एक दिन पहले 12 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया है। ये मैच पंत का डेब्यू मैच होगा। वहीं 12वें नंबर पर खलील अहमद को रखा गया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम समय में कोहली किस गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में मौका देते हैं। टीम में उमेश यादव और मोहम्मद शमी भी हैं। वहीं केएल राहुल और मनीष पांडे को बेंच पर रखा गया है। बता दें कि एशिया कप में आराम के बाद विराट कोहली वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी में वापस लौट आए हैं। विकेटकीपर के तौर पर एमएस धोनी टीम में हैं। 

गुवाहाटी वनडे के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार हैः विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल