1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ban 2nd T20I : थर्ड अम्पायर के गलत फैसले पर भड़के रोहित शर्मा, गुस्से में दे डाली ये गाली

Ind vs Ban 2nd T20I : थर्ड अम्पायर के गलत फैसले पर भड़के रोहित शर्मा, गुस्से में दे डाली ये गाली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 07, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 08:37 pm IST

अंपायर ने तुरंत अपनी गलती को सुधारा और स्क्रीन पर आउट वाला बटन दबाकर सौम्य सरकार को आउट करार दिया।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : TWITTER

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने गुस्से में आकर थर्ड अंपायर की गलती पर उन्हें गाली दे डाली। जिसके बाद से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, पारी के 13वें ओवर में युजवेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ओवर की अंतिम गेंद पर बंगलादेशी बल्लेबाज सौम्य सरकार बड़ा शॉट मारने के चक्कर में गेंद को मिस कर गए। जिसके बाद ऋषभ पंत से पहले हुई गलती को सुधारते हुए सावधानी से ग्लव्स को स्टंप्स से पीछे रखकर स्टंपिंग की। हालाँकि थर्ड अंपायर ने थोड़ी देर पहले हुई पंत की गलती को इस बार भी जांचने का फैसला किया। जिस वीडियो में साफतौर पर पंत के ग्लव्स स्टंप्स से पीछे दिखाई दे रहे थे और सौम्य सरकार आउट थे। हालांकि थर्ड अम्पायर ने वीडियो देखने के बाद स्क्रीन पर गलती से नॉट आउट का बटन दबा दिया। 

ऐसे में रोहित ने जैसे ही थर्ड अम्पायर का गलत फैसला जैसे ही स्क्रीन पर देखा उनके हाथ स्क्रीन की तरफ उठे और चेहरा देखकर साफ़ समझ आ रहा है कि वो अंपायर को अपशब्द कह रहे हैं। हालाँकि बाद में अंपायर ने तुरंत अपनी गलती को सुधारा और स्क्रीन पर आउट वाला बटन दबाकर सौम्य सरकार को आउट करार दिया. इस घटना के बाद रोहित का ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जबकि फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

बता दें कि इस मैच में पहले ऋषभ पंत के हाथ स्टंपिंग करते समय स्टंप्स के उपर थे। जिसके कारण भारत को विकेट नहीं बल्कि नो बॉल मिली थी। वहीं दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा से भी लिटन दास का एक आसान सा कैच छूटा था।  ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें ) 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल