Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान कोहली ने इस बल्लेबाज की पारी को बताया गेम चेंजर

कप्तान कोहली ने इस बल्लेबाज की पारी को बताया गेम चेंजर

Written by: Shradha Bagdwal Published : Sep 18, 2017 02:14 pm IST, Updated : Sep 18, 2017 11:44 pm IST

विराट ने कहा कि 'इस विस्फोटक बल्लेबाज की ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी ने भारत के लिए गेम चेंजर का काम किया। हार्दिक को खुद पर भरोसा है और उसकी पारी ने मैच का रुख ही बदल दिया।

virat, hardik and kedar- India TV Hindi
virat, hardik and kedar

नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या के सबसे बड़े कदरदानों में शुमार हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिरीज़ के पहले वनडे मैच में 23 साल के हार्दिक की शानदार बल्लेबाजी को देखकर विराट उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। विराट ने कहा कि 'इस विस्फोटक बल्लेबाज की ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी ने भारत के लिए गेम चेंजर का काम किया। हार्दिक को खुद पर भरोसा है और उसकी पारी ने मैच का रुख ही बदल दिया।'

विराट ने टीम इंडिया के लोअर ऑर्डर की भी जमकर सराहना की उन्होंने कहा यह मैच एक उदाहरण है कि हमारा मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर कितना शानदार है। हमने टॉस के दौरान बात की थी कि हम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे। लेकिन हमने जल्दी विकेट खो दिए। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने संभलकर बल्लेबाजी की और हार्दिक और धोनी ने उसी तरह पारी का अंत किया, जैसा वह करते हैं।'

हार्दिक ने इस मैच में अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 66 गेंदों में 83 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके 5 छक्के भी निकले। पंड्या की इस पारी की खास बात ये है कि जब वो बल्लेबाजी करने उतरे उस समय टीम इंडिया 87 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी, ऐसे में पंड्या ने टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी की। पहले विकेट पर सेटल हुए और उसके बाद लंबे-लंबे छक्के लगाकर क्रिकेट फैंस खूब एंटरटेन किया। एडम जाम्पा 37वें ओवर में तो पंड्या ने लगातार 3 छक्के भी जड़े।

 


अपनी इस पारी के बाद पंड्या ने कहा, जिस समय मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान पर पहुंचा, हम दबाव में थे। ऐसे में हमारे लिए जरूरी था कि कुछ समय विकेट पर बिताया जाए। मैंने खराब गेंदों का इंतजार किया। बीच-बीच में धोनी ने मुझे विकेट पर टिकने की हिदायत दी। हम 230 रन तक पहुंचने की सोच रहे थे।"

गौरतलब है कि भारत ने बारिश से प्रभावित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक से 26 रन से हरा दिया और सिरीज़ में 1-0 की बढत बना ली।

देखिए वीडियो-

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement