1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली की कप्तानी में आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

विराट कोहली की कप्तानी में आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 23, 2018 02:34 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 04:21 pm IST

भारतीय टीम के दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज से होगी।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। शनिवार को टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में ब्रिटेन दौरे के लिए रवाना हुई। इस दौरान विराट कोहली ने ट्विटर अकाउंट पर फोटो भी शेयर की है। कोहली ने जो फोटो शेयर की है उसमें शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। कोहली के अलावा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर की है और लिखा, 'और हम चले।' बुमराह की फोटो में भी धोनी और रोहित शर्मा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि रवानगी से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने साफ किया था कि वो इंग्लैंड में हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। कोहली ने कहा था कि टेस्ट सीरीज से पहले टीम को तैयारियों का अच्छा-खासा मौका मिल जाएगा और इसका असर टेस्ट सीरीज में देखने को मिलेगा। कोहली ने ये भी कहा था कि दक्षिण अफ्रीका में दमदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है और अब टीम मुश्किल चुनौतियों के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया लगभग 3 महीने ब्रिटेन में रहकर मैच खेलेगी। भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून को दो टी20 मैच खेलने हैं और इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20, 3 वनडे मैचों की सीरीज और फिर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल