1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम निदाहास ट्रॉफी के लिए श्रीलंका रवाना

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम निदाहास ट्रॉफी के लिए श्रीलंका रवाना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 04, 2018 07:41 pm IST,  Updated : Mar 04, 2018 07:42 pm IST

निदाहास ट्रॉफी में विराट कोहली और एम एस धोनी हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम श्रीलंका में गुरूवार से शुरू होने वाली निदाहास टी20 ट्रॉफी के लिए श्रीलंका रवाना हो गई। कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सहित प्रमुख खिलाड़ियों को भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली इस ट्राई सीरीज से आराम दिया गया है। टूर्नामेंट छह मार्च से शुरू होगा और पहले मैच में भारत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका से भिड़ेगा। फाइनल 18 मार्च को खेला जाएगा। 

टूर्नामेंट श्रीलंका की आजादी के 70वीं सालगिरह के मौके पर खेला जा रहा है। फॉर्मेट के हिसाब से तीनों टीमों 2 बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। टॉप में रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबाल दावेदार नजर आ रही है वहीं, श्रीलंका की टीम बड़े खिलाड़ियों के बिना खेलेगी। भारत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को उन्हीं के घर पर हराया है और ऐसे में टीम से फैंस को ढेरों उम्मीदें होंगी। 

भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शारदुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल