1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: जब महेन्द्र सिंह धोनी बन गए स्पिनर

VIDEO: जब महेन्द्र सिंह धोनी बन गए स्पिनर

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Sep 24, 2017 11:12 am IST,  Updated : Sep 24, 2017 11:12 am IST

बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी का स्पिन गेंदबाजी करते हुए वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो में वह ऑफ ब्रेक और लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

dhoni bowling- India TV Hindi
dhoni bowling

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सिरीज़ के तीसरे मैच से पहले महेन्द्र सिंह धोनी ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि धोनी ने नेट्स में बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी की वो भी स्पिन गेंदबाजी। नेट्स में कुलदीप यादव बल्लेबाजों को स्पिन खेलने की प्रैक्टिस करवा रहे थे। तभी धोनी भी वहां पहुंचे और बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी करने लगे।

बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी का स्पिन गेंदबाजी करते हुए वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो में वह ऑफ ब्रेक और लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ बीसीसीआई ने लिखा 'देखिए स्पिन अटैक के साथ कौन जुड़ गया है।' साथ ही बीसीसीआई ने इसके साथ धोनी को टैग भी किया है।

गौरतलब है कि धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकट में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में गेंदबाजी कर चुके हैं। हालांकि उस मैच धोनी ने तेज गेंदबाजी की थी।

वीडियो देखें:

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल