1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, ऐसी रही खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं

ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, ऐसी रही खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 16, 2018 03:35 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 03:39 pm IST

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम लंबे दौरे के लिये शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है।

Indian Team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम लंबे दौरे के लिये शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई  है। Image Source : @IMKULDEEP18

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम लंबे दौरे के लिये शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई जहां उसे चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। भारतीय टीम के कई सदस्यों ने ट्विटर पर इस दौरे को लेकर अपने विचार जाहिर किये। चाइनामैन कुलदीप यादव ने इसे ‘रोमांचक चुनौती’ बताया।

 
कुलदीप ने लिखा ,‘‘रोमांचक चुनौतियां इंतजार कर रही है। टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना ।’’ उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और अन्य के साथ तस्वीर भी डाली।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी तस्वीर डालकर लिखा,‘‘आस्ट्रेलिया के लिये रवाना।’’ कप्तान विराट कोहली ने रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेंस में गुरूवार को कहा था कि बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।


 
मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि विश्व कप से पहले अब सिर्फ 13 मैच खेलने हैं लिहाजा वनडे टीम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रृंखला में हराने का सबसे सुनहरा मौका है। ऑस्ट्रेलिया के दो प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। 

बीसीसीआई का ट्विट

रोहित शर्मा का ट्विट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल