1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2019 विश्व कप के लिए भारत बना रहा है 'पेस-बैट्री' प्लान, जानिए क्या है ये?

2019 विश्व कप के लिए भारत बना रहा है 'पेस-बैट्री' प्लान, जानिए क्या है ये?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 01, 2018 07:50 pm IST,  Updated : Mar 01, 2018 07:50 pm IST

भारत ने अभी से 2019 क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारत के लिये बेहतरीन तेज गेंदबाजों का पूल तैयार करने में गेंदबाजी कोच भरत अरूण के अहम योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती जो पहले ही इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के लिये प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों का ‘बैक-अप’ तैयार करने को अगला लक्ष्य बना चुके हैं। जहां तक सीमित ओवरों के प्रारूप का संबंध है तो टीम प्रबंधन को भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के रूप में अपने मुख्य तेज गेंदबाज मिल गये हैं। 

अरूण मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ कम से कम तीन और ‘बैक-अप’ विकल्प तलाशने में लगे होंगे। अरूण ने कहा, ‘‘हां, श्रीलंका टी20 त्रिकोणीय सीरीज से हमें अपनी तेज गेंदबाजी इकाई की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ की परीक्षा करने का बढ़िया मौका मिलेगा। हमारे पास भुवी और बुमराह के रूप में दो विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं लेकिन हमने एक अच्छा पूल भी बनाया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकट श्रीलंका जा रहे हैं जो मौके का फायदा उठाने की कोशिश में होंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारा आगे लंबा सत्र है, हमें किसी भी तरह की चोट या फिटनेस संबंधित मुद्दों के लिये तैयार होना होगा। शार्दुल ठाकुर भी काफी अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भी अच्छी गेंदबाजी की। यहां तक कि शमी और उमेश भी दौड़ में हैं क्योंकि वे देवधर ट्राफी (क्रमश: भारत ए और बी टीम) में खेलेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल